Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: नगर निगम के पार्षद गगनदीप की हार्टअटैक से मौत, वार्ड 67...

मेरठ: नगर निगम के पार्षद गगनदीप की हार्टअटैक से मौत, वार्ड 67 कैलाशपुरी से पार्षद थे गगनदीप गौतम

-

  • सालभर पहले ज्वाइन की थी भाजपा, निर्दलीय जीते थे चुनाव, सूरजकुंड पर हुआ अंतिम संस्कार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भाजपा पार्षद की हार्टअटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार को जिम गए थे। सुबह सात बजे जब घर आ रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें अटैक पड़ा और वह जमीन पर गिर गए। लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका सूरजकुंड में अंतिम संस्कार किया जाएगा
पार्षद गगनदीप गौतम वार्ड 67 कैलाशपुरी से पार्षद थे। नगर निगम चुनाव में उन्होंने भाजपा नेत्री मीनल गौतम को चुनाव हराकर जीत हासिल की थी। गगनदीप ने निर्दलीय चुनाव लड़कर मीनल को हराया था। इसके बाद 2024 के चुनाव में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

बताया जा रहा है कि गगनदीप गौतम इस चुनाव से पहले दो बार कांग्रेस के टिकट पर इसी वार्ड से चुनाव लड़े थे और हार गए थे। गगनदीप के एक छोटी बच्ची है। जो पहली क्लास में पढ़ती है।

पार्षद की मौत हार्टअटैक से हुई है। लेकिन कहां हुई। ये अभी स्पष्ट नहीं हो रहा। घरवाले अभी कुछ भी बताने की हालत में नहीं हैं। आस पड़ोस के लोगों और भाजपा नेताओं को भी क्लियर नहीं है।

कुछ लोगों ने बताया कि गगनदीप सुबह जिम गए थे, वहां से लौटते वक्त रास्ते में दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई। कुछ लोगों ने बताया कि रात को अचानक एक बजे तबियत बिगड़ी और अटैक आया, परिजन जब तक अस्पताल ले जाते तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि गगनदीप आज सुबह जिम के लिए उठे तो कुछ भारीपन लग रहा था। उसे तबियत सही नहीं लगी। इसके बाद वो पास के ही मेडिकल स्टोर में अपने दोस्त और पार्षद प्रवीण अरोड़ा के पास गया। वहां दोस्त से सब बताया तो उसने कहा कि डॉक्टर से चैकअप करा लो। इसके बाद गगनदीप को न्यूटिमा अस्पताल गढ़ रोड पर ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

पटेल मंडप का कार्यक्रम हुआ रद्द

गुरुवार को भाजपा पार्षद गगनदीप गौतम की मौत के बाद मेरठ के ऐतिहासिक नौचंदी मेले के पटेल मंडल में होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, गगनदीप गौतम इसी वार्ड से भाजपा पार्षद थे। जिनकी गुरुवार सुबह हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई।

सूरजकुंड पर किया अंतिम संस्कार

पार्षद गगनदीप के पार्थिव शरीर का सूरजकुंड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने वालों में सांसद अरुण गोविल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व महापौर सुशील गुर्जर, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, राजीव गुप्ता काले, ललित नागदेव, कमल दत्त शर्मा, व्यापारी नेता विनीत अग्रवाल शारदा आदि तमाम भाजपा नेता, पार्षद और व्यापारी नेता मौजूद रहे।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts