Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: फर्जी डिग्री मामलें में किसानों ने किया प्रदर्शन

Meerut: फर्जी डिग्री मामलें में किसानों ने किया प्रदर्शन

-

  • कलक्ट्रेट पहुंचकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई के लिए उठाई मांग।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जनपद में संचालित फर्जी कॉलेजों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई रने की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के दर्जनों कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष गौरव त्यागी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि, मेरठ जनपद में पिछले कुछ वर्षों से कुछ ऐसे निजी शिक्षण संस्थान व कॉलेज संचालित हो रहे हैं, जो बिना किसी वैधानिक मान्यता एवं संबद्धता के बच्चों को डिग्रियां प्रदान कर रहे है। उन्होंने कहा कि, यह न केवल शिक्षा व्यवस्था के साथ धोखा है, बल्कि प्रदेश के होनहार युवाओं के भविष्य के साथ भी एक क्रूर मजाक है।

इन कॉलेजों द्वारा छात्रों को गुमराह कर उनसे मोटी फीस वसूल की जाती है, और जब छात्र नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करते हैं, तब उन्हें पता चलता है कि उनकी डिग्री अमान्य है। इससे
मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से छात्र और उनके परिवार अत्यंत पीड़ित होते हैं।

इसलिए भारतीय किसान यूनियन यह मांग करती है और है कि, मेरठ जनपद के सभी निजी कॉलेजों एवं संस्थानों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जिन संस्थानों की मान्यता संदिग्ध या फर्जी पाई जाए, उन पर तत्काल रोक लगाई जाए, दोषी संचालकों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, पीड़ित छात्रों को न्याय दिलाने हेतु विशेष जांच समिति गठित की जाए। ज्ञापन सौंप रहे सदस्यों ने बताया कि, इस गंभीर विषय को संज्ञान में लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को शुद्ध व पारदर्शी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts