spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशसीएम योगी ने किया कल्याण मंडपम का लोकार्पण

सीएम योगी ने किया कल्याण मंडपम का लोकार्पण

-

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सुर्यकण्ड धाम नगर में 4.52 करोड़ से बने शहर के दूसरे कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर समारोह में मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने जल संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन, स्मार्ट सिटी की अवधारणा और नागरिक सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न संकटों से निपटने के लिए नदियों के पुनर्जीवन और पौधारोपण अभियान को जरूरी बताया और जनता से व्यापक भागीदारी की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नदियां कभी हमारे जीवन की धमनियों के समान थीं, लेकिन आज वे लुप्त होती जा रही हैं। अगर समय रहते इन्हें पुनर्जीवित नहीं किया गया, तो आने वाले समय में जल संकट एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि नदियों के कैचमेंट एरिया में बड़े पैमाने पर पौधारोपण जरूरी है। एक पेड़ मां के नाम अभियान को भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम बताते हुए उन्होंने इसे अपनाने की अपील की। यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यह अभियान न केवल पर्यावरण रक्षा बल्कि हमारी संस्कृति और पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक भी बन सकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले जहां गोरखपुर में एक भी रिंग रोड नहीं थी, आज शहर के चारों ओर आंतरिक और बाहरी रिंग रोड का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। गोरखपुर से पिपराइच, कुशीनगर, देवरिया और वाराणसी तक सभी मुख्य मार्ग फोरलेन हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज रोड सोल्डरिंग सहित कई महत्वपूर्ण सड़कें चौड़ी की जा चुकी हैं।

सीएम योगी ने नागरिकों से अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील करते हुए कहा कि तकनीक आपकी सुरक्षा का प्रमुख माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन और नागरिक साथ मिलकर काम करें, तो गोरखपुर को सेफ सिटी के रूप में विकसित किया जा सकता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts