शारदा रिपोर्टर मेरठ। मखदूमपुर गंगा घाट पर दो दिवसीय ज्येष्ठ दशहरा मेले का आयोजन शुरू हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल और ग्राम प्रधान रितु चौधरी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।
गंगा घाट तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब चार किलोमीटर का उबड़-खाबड़, धूलभरा रास्ता पार करना पड़ा। मोटरसाइकिल और छोटे वाहन रास्ते में धंस गए। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे तेज धूप में पैदल चलते दिखे, फिर भी किसी ने शिकायत नहीं की क्योंकि मंजिÞल मां गंगा थीं।
जिलाधिकारी द्वारा मेले का उद्घाटन तो कर दिया गया, परंतु मेला स्थल तक पहुंचने के रास्ते को दुरुस्त नहीं कराया गया। श्रद्धालुओं को गड्ढों, धूल और रेत से भरे रास्तों से गुजरना पड़ा। कई लोगों को बच्चों को गोद में उठाकर घाट तक लाना पड़ा।
Related articles
[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]


