spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

Meerut: आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

-

  • सैंकड़ों लोगों को ग्रहण कराई सदस्यता, पंचायत चुनाव की तैयारी तेज।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। शनिवार को आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता एवं मेरठ के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में दिल्ली के सांसद संजय सिंह के निर्देश पर जिले में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और आम आदमी पार्टी की नीतियों को जाना।

आम आदमी पार्टी के द्वारा शनिवार को कंकरखेड़ा स्थित शिव चौक पर एक विशाल सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि, इस अभियान का उद्देश्य जन-जन तक आम आदमी पार्टी की नीतियों और ईमानदार राजनीति के संदेश को पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी जनता की आवाज को बुलंद करने और समाज के हर वर्ग के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। मेरठ की जनता का इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता को दशार्ता है। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली और पंजाब में किए गए कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी मेरठ जिले में इस अभियान को और तेज करने के लिए आगामी दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेगी। सदस्यता अभियान में जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला संरक्षक एसके शर्मा, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भारत लाल यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हेम कुमार, जिला सचिव वैभव मलिक मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts