HomeCRIME NEWSमेरठ में बंद कमरे में मिला 60 साल की महिला का शव,...

मेरठ में बंद कमरे में मिला 60 साल की महिला का शव, मचा हड़कंप

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला बड़ा बाजार में एक 60 साल की महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रजबन बड़ा बाजार का रहने वाला अक्षय वर्मा टैक्सी चलने का काम करता है। अक्षय वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर जानकारी दी। कि 2 दिन से तुम्हारे घर का दरवाजा बंद है और बदबू आ रही है। सूचना पाकर अक्षय वर्मा अपने घर पहुंचा उसने घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचा जहां उसने देखा कि उसकी मां का शव बेड पर उल्टा पड़ा हुआ था। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts