HomeCRIME NEWSफलावदा के बहजादका में सप्ताह पूर्व गायब युवक का खेत में दबा...

फलावदा के बहजादका में सप्ताह पूर्व गायब युवक का खेत में दबा मिला शव

-

शारदा न्यूज़, संवाददाता।

मवाना। फलावदा के गांव बहजादका से सप्ताह पूर्व लापता युवक का शव किसान के खेत में दबा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त मृतक 22 वर्षीय पुत्र उत्तमवीर के रूप में की गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

गांव बहजादका निवासी 22 वर्षीय उत्तम वीर पुत्र स्व. अजय एक सप्ताह से लापता था। परिजनों ने उसे रिश्तेदारियों व संभावित जगहों पर तलाश किया, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया था। 11 सितंबर पीड़ित पिता अजय ने थाना फलावदा में पुत्र की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। युवक का शव शुक्रवार सुबह किसान के खेत में दबा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव में भारी दुर्गंध उठ रही थी और चेहरा क्षतविक्षिप्त था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक को देखने वालों का तांता लग गया।

एसओ धीरेंद्र सिंह उपाध्याय ने बताया कि उक्त मामले में दो लोग हिरासत में लिए हैं। शव को मार्चरी हाउस भेज दिया गया है। जिस खेत में शव दबा मिला व जंगल बहजादका व निलोहा गांव में आता है।

मृतक तीन भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था और मेहनत मजदूरी करता था। पिता अजय की करीब चार वर्ष पूर्व कैंसर की बीमारी के चलते माैत हो गई थी।

Related articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts