HomeTrendingपाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत को सौंपा

पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत को सौंपा

-


अमृतसर: पाकिस्तान ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान पूर्णम कुमार साहू को बुधवार को पंजाब में अटारी-वाघा सीमा पर भारत के सुपुर्द कर दिया। उन्हें 23 अप्रैल को पाकिस्तान रेंजर्स ने पकड़ लिया था। बीएसएफ ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने सुबह 10.30 बजे साहू को उसके हवाले कर दिया।

पाकिस्तान ने भारत को लौटाया बीएसएफ जवान, वाघा-अटारी बॉर्डर से हुई वतन वापसी

पाकिस्तान ने बीएसएफ के जवान पीके साहू को लौटा दिया है। वे 23 अप्रैल को गलती से बॉर्डर पार करके पाकिस्तान पहुंच गए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी ज्यादा तनाव चल रहा है। इस बीच बीएसएफ जवान पीएके साहू की वतन वापसी हो गई है। पाकिस्तान ने उन्हें भारत को लौटा दिया है। पीके साहू गलती से 23 अप्रैल को गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे। इसके बाद उन्हें पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार कर लिया था। पीके साहू को 21 दिनों के बाद रिहा किया गया है।

 

 

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने पीके साहू की वापसी को लेकर प्रेस रिलीज जारी की है। बीएसएफ ने बताया, ”आज बीएसएफ के जवान कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार साहू अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत आ गए हैं। पूर्णम 23 अप्रैल 2025 को ड्यूटी के दौरान गलती से पाकिस्तानी सीमा में चले गए थे।” पीके साहू उस वक्त पाक सीमा में जा पहुंचे जब दोनों ही देशों के बीच के हालात बिगड़ने लगे। भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ, हालांकि इसका पीके साहू की रिहाई पर असर नहीं पड़ा।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts