Homeउत्तर प्रदेशMeerutडा. लक्ष्मीकांत ने किया स्कूल भवन का उद्घाटन

डा. लक्ष्मीकांत ने किया स्कूल भवन का उद्घाटन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। आधारशिला कैंट पब्लिक स्कूल में बुधवार को नवनिर्मित प्रथम तल का उद्घाटन राज्यसभा सांसद डा लक्ष्मीकांत वाजपेई, कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन, नामित सदस्य डा सतीश शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के समय अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

बहुत लम्बे अरसे से अभिभावकों के बार-बार आवेदन करने पर स्कूल को आगे बढाने के
उद्देश्य से इस प्रथम तल का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने कई मनमोहक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डा लक्ष्मीकांत वाजपेई द्वारा इसे एक प्रशंसनीय कार्य बताया।

उन्होंने कहा कि, बच्चों की शिक्षा के लिए उठाया गया यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि जब तक स्कूली बच्चों को सभी सुविधाएं नहीं मिलेंगी तो बच्चों की शिक्षा में बदलाव कैसे आएगा। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रधानाध्यापिका अलका गोयल, का विशेष योगदान रहा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts