Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशऐशान्या को गले लगा खूब रोए सतीश महाना, पहलगाम हमले में मारे...

ऐशान्या को गले लगा खूब रोए सतीश महाना, पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के घर पहुंच कहा इंसाफ मिल गया

-

– पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के घर पहुंच कर कहा इंसाफ मिल गया


कानपुर। शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे सतीश महाना ऐशान्या को गले लगा खूब रोए। उन्होंने कहा कि इंसाफ मिला है। यह 26 निर्दोष लोगों की हत्या का बदला है।

भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया है। इसको लेकर शहरवासियों ने खुशी व्यक्त की है। इस बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहलगाम आतंकी हमले के शहीद शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे।

उन्होंने शुभम के परिजनों से मुलाकात की और ऐशान्या को गले लगा खूब रोए। उन्होंने कहा कि जिन 26 निर्दोष लोगों की हत्या आतंकवादियों ने छुपकर की थी। उनके आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का काम हमारे जांबाज सैनिकों ने किया है।

वहीं शुभम की पत्नी ऐशान्या ने कहा कि मेरा किसी देश को संदेश नहीं है, मेरा संदेश आतंकियों को है। अब वो पाकिस्तान में छुपे है, तो वहां के लिए संदेश है कि तुमने हम 26 महिलाओं के सिंदूर को उजाड़ दिया सोचा कि ये लाचार बेटियां जीवन भर तड़पेगी। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि हमारे प्रधानमंत्री हम सबके अभिभावक है।

उन्होंने आॅपरेशन सिंदूर नाम देकर हम सभी महिलाओं को यह संदेश दिया है कि हम सब साथ हैं। शुभम सहित तमाम नौजवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। आज देश की सेना ने आतंकियों से बदला ले लिया। हम सभी को देश की सेना और देश के नेतृत्व पर गर्व है। उम्मीद है कि आतंकियों का पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts