HomeAccident NewsMathura Accident: रोडवेज और प्राइवेट बस की टक्कर, मची चीख पुकार, एक...

Mathura Accident: रोडवेज और प्राइवेट बस की टक्कर, मची चीख पुकार, एक की मौत, कई घायल

-

  • यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा।
  • रोडवेज और प्राइवेट बस की टक्कर में एक की मौत।
  • पांच गंभीर समेत 20 यात्री हुए घायल।

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर रोडवेज और प्राइवेट स्लीपर बस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में 20 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें पांच की स्थिति गंभीर है।

घटना थाना राया क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 110 के पास बीती रात करीब 2 बजे हुई। आगरा से नोएडा जा रही रोडवेज बस लखनऊ से दिल्ली व बाह से नोयडा जा रही प्राइवेट स्लीपर बस की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती की दोनों बसों की पर परखच्चे उड़ गए और बसों में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद बसों से उछलकर सवारी सड़क पर आ गई । जिसमें सवारी गंभीर रूप से घायल हुई। बताया गया कि कुछ सवारी बसों में ही फंसी हुई थी और मदद की गुहार लगा रही थी।

घटना की जानकारी पर पीआरबी और राया पुलिस मौके पर पहुंची थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल के अनुसार, डायल 112 पुलिस पीआरबी 1940 को घटना की सूचना मिली। थाना पुलिस और पीआरबी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।

थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि घायलों में एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है जिनके परिजनों को जानकारी भी दे दी गई है अन्य घायलों का उपचार मथुरा के जिला अस्पताल में चल रहा है ।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts