HomeCRIME NEWSमेयर का टिकट देने का झांसा देकर महिला से रेप, वीडियो बनाकर...

मेयर का टिकट देने का झांसा देकर महिला से रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

-

– पिता-पुत्र ने खुद को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बताया।


कानपुर। एक महिला को कानपुर से मेयर का टिकट दिलाने का झांसा देकर पिता-पुत्र ने रेप किया। रेप का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का खेल चलता रहा। महिला ने पुलिस से शिकायत की पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

चकेरी निवासी एक महिला के अनुसार 2022 में उनकी मुलाकात हनुमंत विहार के बाबा नगर निवासी आशुतोष मिश्र से हुई। आरोपी ने खुद को एक राजनैतिक पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बताया था। साथ ही पीड़िता को झांसा दिया कि वह उन्हें अपनी पार्टी से मेयर की टिकट देगा और कानपुर का मेयर बनवा देगा।

इसके बाद अरोपी उन्हें अपनी पार्टी की मीटिंग में साथ ले जाता था। आरोप है कि जनवरी 2022 में आरोपी उन्हें चुनाव प्रचार के लिए ले गया था। जहां पर पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उनका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

कुछ समय बाद आरोपी आशुतोष मिश्र, महिला के पति और बच्चों की अनुपस्थिति में घर पर आ जाता था। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता था। पीड़िता ने तंग आकर अपने पति को सारी बात बताई। इसके बाद पीड़िता समेत उनके पति आरोपी आशुतोष के घर पहुंचे। जहां पर आरोपी के पिता से शिकायत की तो पिता अतुल मिश्रा ने धमकाया और सब भूल जाने की बात कही।

पीड़िता ने सनिगवां चौकी और फिर चकेरी थाने में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी आशुतोष समेत उसके पिता अतुल शारीरिक शोषण करते रहे। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने विरोध किया। तो पति समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

इसी बात को लेकर 20 अगस्त 2024 को आरोपी बाप-बेटे उनके घर पर पहुंचे और परिवार वालों के साथ मारपीट की, स्कूटी तोड़ दी। इसके बाद आरोपी धमकाकर चले गये। पीड़िता ने बताया कि पुलिस के कार्रवाई न करने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर चकेरी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट, धमकाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts