Homeउत्तर प्रदेशVaranasiजेईई के दो छात्रों की गंगा में डूबने से मौत

जेईई के दो छात्रों की गंगा में डूबने से मौत

-

– दोनों ने जेईई मेंस क्वालिफाई किया था, गंगा नहाकर कल घर जाने वाले थे


वाराणसी। हनुमान घाट पर दो दोस्तों की गंगा में डूबकर मौत हो गई। दोनों ने खएए मेंस क्वालिफाई कर लिया था। मरने वाले छात्रों की पहचान आदित्य राय (19) और विराट सिंह (19) के रूप में हुई है।

आदित्य मध्यप्रदेश के सिंगरौली, जबकि विराट ट्यूबवेल कॉलोनी, मिजार्पुर का रहने वाला है। सूचना पर अस्सी चौकी पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम ने करीब 1 घंटे रेस्क्यू चलाकर दोनों के शव बरामद किए।

आदित्य और विराट के साथ आए दोस्त वैभव केसरवानी ने बताया- हम लोग मंगलवार सुबह 6 बजे गंगा नहाने हनुमान घाट आए थे। मैंने कहा- हम लोग पहले नहा लेते हैं तुम लोग मोबाइल और सामान यहीं किनारे बैठकर देखो। इसके बाद मैं और आदर्श नहाने चले गए। थोड़ी देर में हम लोग नहाकर बाहर आए। इसके बाद आदित्य और विराट नहाने चले गए। हम लोग घाट पर बैठकर बात कर रहे थे।

वैभव ने बताया कि अचानक हमने देखा आदित्य और विराट डूबने लगे। हम लोग बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे। तभी वहां लोग पहुंचे और उन्हें बचाने के लिए कूदे लेकिन तब तक दोनों डूब चुके थे। फिर अस्सी पुलिस, जल पुलिस और एनडीआरएफ की 3 टीम पहुंची। करीब एक घंटे के सर्च अभियान के बाद दोनों का शव बरामद किया गया। अस्सी पुलिस चौकी इंचार्ज पार्थ तिवारी ने बताया कि आदित्य के सिर पर ब्लीडिंग थी। हो सकता है गहरे पानी में अंदर जाने से किसी पत्थर से उसका सिर टकरा गया होगा।

आदित्य और विराट के साथ गंगा नहाने गए युवक आदर्श ने बताया कि दोनों का जेईई मेंस में सिलेक्शन हो गया था। अभी दोनों एडवांस की तैयारी कर रहे थे। हम सभी संकट मोचन के पास हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे थे। हम सभी बुधवार को घर जाने वाले थे। मंगलवार हम लोगों ने सोचा कि आज गंगा स्नान कर लेते है। इसलिए आज आए थे। लेकिन ऐसी घटना हो जाएगी। हम लोगों को पता नहीं था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts