spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAgra Newsअमेरिकी उप राष्ट्रपति परिवार संग पहुंचे आगरा, सीएम योगी ने बुके देकर...

अमेरिकी उप राष्ट्रपति परिवार संग पहुंचे आगरा, सीएम योगी ने बुके देकर किया स्वागत

-


आगरा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी ऊषा और बच्चों के साथ आगरा पहुंच गए। यहां खेरिया हवाई अड्डे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। खेरिया से ताजमहल तक उपराष्ट्रपति के रूट पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे।

 

 

सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मंच भी सजाए गए थे। मगर, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शोक में सांस्कृतिक आयोजन नहीं किए गए। उपराष्ट्रपति का काफिला जब एयरपोर्ट से निकला, तो बच्चों ने भारत और अमेरिका के झंडे दिखाकर अभिवादन किया। फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी पॉइंट से होकर उपराष्ट्रपति ताजमहल का दीदार करने पहुंच गए हैं।

पहली बार भारत यात्रा पर आए अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। इसलिए मुख्यमंत्री योगी ने स्वयं एयरपोर्ट पर उनका स्वागत व सत्कार किया। बता दें अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने तीन दिन से आगरा में डेरा डाला हुआ है। एयरपोर्ट से शिल्पग्राम होते हुए ताजमहल तक करीब 12 किमी. सड़क पर कड़ी सुरक्षा रखी गई है।

जिस रूट से उप राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा वहां जीरो ट्रैफिक किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मंगलवार रात तक तैयारियों में जुटे रहे। अधिकारियों ने तैयारियों का रिहर्सल भी किया। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार बुधवार को सभी स्कूल बंद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts