Homepolitics newsआप नेता दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई का छापा

आप नेता दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई का छापा

-


नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई छापेमारी कर रही है। सीबीआई ने दुर्गेश पाठक के खिलाफ विदेशी मुद्रा विनियमन उल्लंघन का मामला दर्ज किया है और उसी के संबंध में आम आदमी पार्टी के नेता के आवास पर तलाशी ली जा रही है।

छापेमारी के बाद आप ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गुजरात में अपने नेताओं को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।  पार्टी ने इसे राजनीति से प्रेरित कदम बताया।

सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि भाजपा और मोदी सरकार का गंदा खेल फिर से शुरू हो गया है। पहले भी आप को रोकने का हर प्रयास किया गया। हमारे सबसे बड़े नेता को जेल में डाला, पंजाब और दिल्ली में छापे पड़े। आज फिर वैसी ही एक नापाक कोशिश की गई है। पार्टी के आप सदस्य और गुजरात के सह प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर पीएम मोदी ने सीबीआई को भेज दिया है, इसलिए क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने उन्हें गुजरात भेज दिया संगठन को मजबूर करने। गुजरात में आप को 14 फीसदी वोट मिले थे। संजय सिंह ने कहा कि गुजरात में भाजपा की हालत पतली है। गुजरात के लोगों को आप से उम्मीद है। लेकिन इन्होंने डराने के लिए सीबीआई भेज दी। मोदी जी को गुजरात में हार की संभावना दिख रही है। इन्होंने पहले भी बहुत कोशिश कर ली, आगे भी जितनी कोशिश करनी है कर लें, हम डरने वाले नहीं हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts