Homeउत्तर प्रदेशMeerutबाबा ज्वेलर्स प्रकरण में तमाम पीड़ित शैंकी वर्मा और नेहा गौर के...

बाबा ज्वेलर्स प्रकरण में तमाम पीड़ित शैंकी वर्मा और नेहा गौर के साथ पहुँचे कंकरखेड़ा थाने

-

शारदा न्यूज़, संवाददाता |


मेरठ: बाबा ज्वेलर्स प्रकरण में आज तमाम पीड़ित शैंकी वर्मा और नेहा गौर के साथ कंकरखेड़ा थाने पहुँचे। जहाँ विवेचनाधिकारी से मुलाकात हुई।

सभी ने कहा कि बाबा जेवेलर्स के अन्य मालिको के खिलाफ 6 मुकदमे दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस ने अभी तक अन्य एक भी आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं की ? जिस पर विवेचना अधिकारी ने जवाब देते हुए जनता को आश्वासन दिया। कि चार-पांच दिन में गिरफ्तारी कर लेंगे।

पीड़ित महिलाओं ने कहा कि पहले विनीत वालिया सोना देने के नाम पर तारीख पर तारीख देता था और आज पुलिस गिरफ्तारी के नाम पर तारीख पर तारीख दे रही है। कल सभी पीड़ित क्षेत्राधिकारी दौराला के यहाँ अन्यो की गिरफ्तारी के लिए सांकेतिक धरना देंगे। उसके बाद भी यदि गिरफ्तारी नही हुई तो ADG ZONE से मुलाकात करेंगे।

महिलाओं ने कहा कि बाबा जेवेलर्स हमे बर्बाद कर के  चला गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts