Homeउत्तर प्रदेशMoradabadकुंदरकी में खूंखार कुत्तों ने मासूम को नोच-नोचकर मार डाला

कुंदरकी में खूंखार कुत्तों ने मासूम को नोच-नोचकर मार डाला

-

– आम के बाग में मिली छह साल के बच्चे की क्षतविक्षत लहूलुहान लाश


मुरादाबाद। कुंदरकी में खूंखार कुत्ते ने एक 6 साल के बच्चे को नोचकर मार डाला। बता दे तीन घंटे की तलाश के बाद घर से करीब दो सौ मीटर की दूर आम के बाग में बच्चे का खून से लथपथ शव मिला। जिसको देख घर वाले का हाल बेहाल हो गया। वहीं सूचना मिलने मिलने पर फॉरेंसिक टीम के साथ एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह और सीओ बिलारी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए।

कुंदरकी के मोहम्मद जमापुर निवासी मो. वारिस का बेटा अब्दुल रहमान (6) घर के पास ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ता था। बुधवार दोपहर छुट्टी के बाद वह घर खाना खाने आया था, खाना खाने के बाद अब्दुल खेलने चला गया। खेलने के बाद जब बच्चा काफी देर तक घर नहीं लौटा, तब परिजन परेशान हो गए। बच्चे की तलाश करना शुरू कर दी। गांव की मस्जिदों से लाउडस्पीकर से एलान कराया।

जिसके बाद अन्य ग्रामीण भी अपने घर से बाहर निकल आए और सभी बच्चे की तलाश में जुट गए। तीन घंटे बाद करीब सात बजे बच्चे का शव स्कूल के पास आम के बाग में पड़ा मिला। जिसको देख परिवार के होश उड़ गए। मामले की सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम के साथ एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह और सीओ बिलारी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। वहीं एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

बच्चे के सिर, कमर, चेहरे और पेट पर नोचने के निशान थे। लोग आशंका जता रहे हैं कि कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह से नोचा है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

बेटे का शव देख मां का बुरा हाल

बेटे अब्दुल का शव देखकर उसकी मां शमा परवीन बेसुध हो गईं। छात्र अपने छह भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। परिजनों के अनुसार वह नियमित रूप से स्कूल जाता था। उसे पतंग उड़ाना बेहद पसंद था। परिजनों के अनुसार वह घर से पतंग लेकर ही निकला था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts