HomeCRIME NEWSMeerut News In Hindi: बच्चों में हुई मामूली कहासुनी को लेकर महिला...

Meerut News In Hindi: बच्चों में हुई मामूली कहासुनी को लेकर महिला और बेटे पर जानलेवा हमला, दबंगों की तलाश में जुटी पुलिस

-

  • मामूली कहासुनी को लेकर महिला और उसके बेटे पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला।

  • दबंगों के हमले में मां बेटे गंभीर रूप से घायल।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित शहजाद कॉलोनी में नमाज पढ़ने के दौरान हुई मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने महिला और उसके नाबालिग बेटे पर हमला बोल दिया। दबंगों के हमले में मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए भेजकर दबंगों की तलाश शुरू कर दी है।

शहजाद कॉलोनी की रहने वाली शहजादी ने सोमवार की रात में थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका 10 साल का बेटा ईशान मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। तभी ईशान का वही के रहने वाले रिहान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसको लेकर रिहान ने इश्क़न को पीट दिया। इशान ने रिहान के द्वारा मारपीट की जानकारी अपनी मां शहजादी को दी। शहजादी बेटे ईशान को लेकर आरोपी रिहान के घर पहुंची जहां रिहान, शोएब उसके पिता मेहताब और रिश्तेदार शाहिद ने महिला के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से से हमला कर दिया।

दबंगों के हमले में इशान उसकी मां शहजादी और मोसी फरजाना बुरी तरह घायल हो गए। शहजादी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts