HomeAccident Newsमसूरी के बोर्डिंग स्कूल में स्विमिंग पूल में डूबने से छात्र की...

मसूरी के बोर्डिंग स्कूल में स्विमिंग पूल में डूबने से छात्र की मौत

-

देहरादून । उत्तराखंड के मसूरी स्थित एक प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले दिल्ली के एक छात्र की सोमवार को स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना वाइन-बर्ग एलन स्कूल में सुबह उस समय हुई जब सक्षम सहरावत नामक छात्र स्विमिंग पूल में तैरने की प्रैक्टिस कर रहा था और इसी दौरान अचानक वह बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद स्कूल के कर्मचारियों ने उसे स्विमिंग पूल से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मसूरी पुलिस ने बताया, सोमवार सुबह 5:45 बजे में 13 वर्षीय छात्र रोज की तरह स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस के लिए गया था और अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग कर रहा था। स्विमिंग करते ही वह पूल में रह गया। कुछ देर बाद जब छात्र ने कोई हरकत नहीं की, तो दोस्तों और शिक्षकों ने छात्र को स्विमिंग पूल से बाहर निकाला, लेकिन वह बेहोश था। स्कूल प्रशासन द्वारा छात्र को मसूरी के लंढौर कम्युनिटी हॉस्पिटल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद नई दिल्ली के सैनिक फॉर्म के रहने वाले 13 वर्षीय सक्षम के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में सक्षम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर उन्हें सौंप दिया गया। सक्षम बोर्डिंग में सातवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है, हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्र की मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts