Homeदेशपाकिस्तान में धमाका, तालिबान संस्थापक का बेटा मारा गया

पाकिस्तान में धमाका, तालिबान संस्थापक का बेटा मारा गया

-

मदरसे में बम विस्फोट में पांच लोग मारे गए


एजेंसी नई दिल्ली। पाकिस्तान में रमजान के शुरू होने से एक दिन पहले शुक्रवार को जामिया हक्कानिया मदरसा में बम विस्फोट की घटना हुई। इस हमले में तालिबान के गॉडफादर के बेटे हमीदुल हक हक्कानी सहित 5 लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार बम हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। जियो न्यूज ने इस बात की तस्दीक की है।

शुक्रवार की नमाज के दौरान पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत के नौशहरा शहर के पास अखोरा खट्टक इलाके में दारुल उलूम हक्कानी मदरसे में हुए एक संदिग्ध आत्मघाती विस्फोट में कई लोगों की जान चली गई और दर्जनों घायल हो गए। आत्मघाती हमलावर शुक्रवार की नमाज के दौरान मस्जिद के मुख्य हॉल में मौजूद था और नमाज खत्म होते ही उसने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। बड़ी बात ये है कि हक्कानी के पिता की मौत भी शुक्रवार को ही हुई थी।

अखोरा खट्टक के स्थानीय लोगों ने आईएएनएस से पुष्टि की कि अब तक कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक अन्य घायल हो गए हैं। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि जब विस्फोट हुआ तब बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के अंदर थे। जिओ न्यूज के अनुसार, मौलाना हामिद उल हक हक्कानी की सुरक्षा में 10 से 15 लोग तैनात रहते थे। ये लोग भी इस बम विस्फोट में घायल हुए हैं।

आतंकवादी समूह तालिबान के जनक के रूप में जाने जाने वाले पाकिस्तानी मौलवी मौलाना समी-उल-हक की भी चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वह रावलपिंडी के गैरीसन शहर में मारा गया था। 82 वर्षीय हक पाकिस्तान और अफगानिस्तान में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति था और उसके विचारों का सीमा के दोनों ओर के तालिबानों के बीच काफी महत्व था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts