spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutवीआईपी वार्ड तक सिमटा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान !

वीआईपी वार्ड तक सिमटा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान !

-

  • नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर के आधे से ज्यादा हिस्से में फैली है गंदगी।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण का असर केवल शहर के कुछ वीआइ्रपी वार्ड या क्षेत्रों तक ही सीमित है। मगर शहर का असल चेहरा देखना है तो पुराने शहर की सैर करें। जाम पड़ी नालियां, कूड़े से अटी पड़ी गलियां, जगह-जगह फैली गंदगी, नालों में गंदे पानी का जमाव, जलभराव से जूझते इलाके, चोक पड़ी सीवर लाइन, खराब स्ट्रीट लाइट और जर्जर सड़कें। बस यही नजर आता है। ऐसा आखिर क्यों है यही जानने के लिए हमने एक अभियान शुरू कर रहा है।

अभियान का उद्देश्य नगर निगम की उन कमियों को उजागर करने का है, जिनके चलते शहर की करीब 60 प्रतिशत आबादी स्वच्छता सर्वेक्षण से दूर है। वहीं, स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में मेरठ ने 12 नंबर की छलांग लगाई है। 2021 में मेरठ देश के दस लाख से अधिक आबादी वाले 47 शहरों की सूची में 27वें स्थान पर था। जबकि, इस बार 15वें स्थान पर रहा। वहीं इस रैंकिंग सूची में 10 लाख से अधिक आबादी वाले प्रदेश के सात शहरों में मेरठ नगर निगम को दूसरा स्थान मिला है। लेकिन शहर के अधिकतर इलाकों में गंदगी और नालों की हालत जस की तस है। वहीं, अगर बात करें निगम की तो नगर निगम को इस साल जीएफसी (गार्बेज फ्री सिटी) वन स्टार और ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) प्लस प्लस प्रमाण पत्र मिला है। लेकिन शौचालयों पर लगा ताला और जगह-जगह कूड़ा इस प्रमाण पत्र पर सवाल उठाता है।

निगम क्षेत्र में 146 अस्थायी खत्तों को खत्म करना है। मगर अभी तक केवल 56 खत्ते समाप्त किए गए हैं। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को शत-प्रतिशत करना होगा। अभी तक केवल 45 वार्डों में कलेक्शन किया जा रहा है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन यूजर चार्ज की वसूली भी बहुत जरूरी है, लेकिन अभी तक यूजर चार्ज शुरू नहीं हुआ है। 220 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट होने के बाद भी शहर में सीवेज निस्तारण और जलभराव की समस्या को दूर करना।

वहीं, लोहिया नगर डंपिंग ग्राउंड होने के बाद भी मेरठ शहर में प्रतिदिन 900 मीट्रिक टन कचरे का शत प्रतिशत निस्तारण नहीं। इसके अलावा मंगतपुरम, लोहियानगर, मार्शल पिच, नंगलाताशी आदि इलाकों के डंपिंग ग्राउंड पर लीगेसी कूड़ा जमा है। इसका निस्तारण बेहद जरूरी है। शहर में जल निकासी की समस्या है। 300 से अधिक छोटे-बड़े खुले नाले हैं। जिनमें कूड़ा, गोबर बहाया जा रहा है। लोहियानगर और मंगतपुरम में लगे कूड़े के पहाड़ को कम करने की कवायद अधूरी पड़ी है।

स्वच्छता सर्वेक्षण के अलावा भी पूरे साल शहर में लगातार सफाई अभियान नियमित रूप से चलाया जाता है। शहर की आबादी के हिसाब से कुछ वार्डों में सफाई कर्मचारी की संख्या कम है। जिस कारण से रेगुलर सफाई नहीं हो पाती है। लेकिन नियमित रूप से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन समेत सफाई की जा रही है। जहां कमी है वहां संरक्षण कर गंदगी को दूर किया जाएगा। – हरपाल सिंह, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts