Homeचुनाव 2024दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

-

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जनता से तमाम बड़े-बड़े वादे किए हैं। इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने जनता को 5 गारंटियां भी दी हैं, जिसमें प्यारी दीदी योजना, जीवन रक्षा योजना, युवा उड़ान योजना, महंगाई मुक्त योजना और फ्री बिजली योजना शामिल है।

प्यारी दीदी योजना: हर गरीब परिवार की एक महिला को हर महीने 2500 रुपए देंगे। जीवन रक्षा योजना: दिल्ली के सभी निवासियों को 25 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देंगे। इसमें फ्री दवाएं और जांच भी शामिल होंगी। युवा उड़ान योजना: सभी बेरोजगार युवाओं को पब्लिक या प्राइवेट सेक्टर में एक साल की अप्रेंटिसशिप देंगे, इस दौरान उन्हें 8500 रुपए हर महीने मिलेंगे। महंगाई मुक्त योजना: 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देंगे। हर महीने 2 किलो चीनी, एक किलो कुकिंग आयल, 6 किलो दाल, 250 ग्राम चाय पत्ती समेत एक मुफ्त राशन किट देंगे। फ्री बिजली योजना: सभी पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts