HomeCRIME NEWSगर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात, हालत गंभीर

गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात, हालत गंभीर

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा में एक पति ने अपनी पत्नी की इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि वह पति के दूसरी महिला से मिलने का विरोध कर रही थी। आरोपी पति ने गर्भवती पत्नी के पेट में लात मार दी। जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास के लोग उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने विवाहिता को उपचार के लिए भेजते हुए आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

समर गार्डन की रहने वाली महिला मंतशा की शादी 1 साल पहले लक्खीपुरा के रहने वाले फुरकान के साथ हुई थी। फुरकान के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है। फुरकान बृहस्पतिवार देर रात फोन पर उस महिला से बात कर रहा था। इस दौरान मंतशा ने सुन लिया जिसके बाद मंतशा ने पति का विरोध किया तो उसने गर्भवती पत्नी की पिटाई कर दी। इस दौरान उसने उसके पेट में भी लात मार दी, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।

आसपास के लोगों ने महिला को थाने पहुंचाया पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला के मायके वालों ने आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts