HomeCRIME NEWSअवैध हथियार से फायर करते युवक का वीडियो वायरल

अवैध हथियार से फायर करते युवक का वीडियो वायरल

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का अवैध हथियार से फायर करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो संज्ञान में आने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश कर दी है। वायरल वीडियो ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो संज्ञान में आने पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने वीडियो की जांच करा कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से चांद नाम के युवक का अवैध रिवाल्वर से फायर करते वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी अवैध रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा है। आरोपी ने एक महिला को भी निशाना बनाया जिसमें महिला बाल बाल बच गई। आरोपी क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने के लिए दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा है।

जानकारी के अनुसार चांद के पिता नईम पर दर्जनों रंगदारी और अवैध वसूली सहित छेड़छाड़ के मेरठ के थानों में मुकदमे दर्ज है। वायरल वीडियो की जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमे लगाई है। और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts