Homeउत्तर प्रदेशMeerutदेश को सोने की चिड़िया बना सकता है व्यापारी: आशु शर्मा

देश को सोने की चिड़िया बना सकता है व्यापारी: आशु शर्मा

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। आज पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक आपार चेंबर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के सभी बाजार अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता सरदार मंजीत सिंह कौछड ने तथा संचालन शहर अध्यक्ष हाजी शारिक ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा रहे बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने कहा के सबसे ज्यादा राजस्व देने के बाद भी व्यापारी समाज उत्पीड़न का शिकार है ऑनलाइन व्यापार से खुदरा व्यापारियों को बर्बाद करने की साजिस रची जा रही है ऑनलाइन व्यापार प्रतिबंध किया जाना सबसे जरूरी है, पंडित आशु शर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज ही दोबारा देश को सोने की चिड़िया बना सकता है,

व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है और वही व्यापारी समाज आज सबसे ज्यादा परेशान है व्यापारी आयोग की स्थापना सबसे जरूरी है। पंडित आशु शर्मा ने कहा कि संगठन जल्दी व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन शुरू करेगा। शहर अध्यक्ष हाजी शारिक ने कहा संगठन से लगातार व्यापारियों को जोड़ने जोड़ने का कार्य मजबूती से चल रहा है मेरठ शहर विधानसभा में हजारों की संख्या में संगठन के सदस्य बन चुके हैं।

इस दौरान मुख्य रूप से पियुष वसिष्ठ, सुमेर सिंह धार, संजु त्यागी, असफाक प्रधान, धर्मेंद्र मलिक, विजय राठी, मंसूर अली, आदिश अग्रवाल, इनाम अंसारी, सोनु शर्मा, मेहताब ठाकुर, हाजी मेहराज, प्रवीण महरोल, कमल कुमार, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts