Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में सिटी बस का चक्का जाम: ड्राइवर और कंडक्टरों ने विभाग...

मेरठ में सिटी बस का चक्का जाम: ड्राइवर और कंडक्टरों ने विभाग पर लगाए ये गंभीर आरोप

-

  • विभाग में नई बस न आने से कर्मचारियों को नौकरी जाने का डर !
  • रोडवेज बस अधीक्षक आसिफ अली ने कहा- “किसी भी कंडक्टर व ड्राइवर की नौकरी पर किसी प्रकार का खतरा नहीं”

शारदा रिपोर्टर मेरठ। रोडवेज की सिटी बसों का मेरठ में चक्का जाम कर दिया गया। ड्राइवर और कंडक्टरों पर नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा है उनका कहना है कि जनवरी माह में सैकड़ो बसों का समय पूरा होने वाला है। विभाग उन बसों के बदले नई बस नहीं मंगा रहा, जिसके चलते सिटी बसों के ड्राइवर और कंडक्टरों में कोहराम मचा हुआ है। उन्होंने मंगलवार को बसों का चक्का जाम कर दिया और विभाग पर गंभीर आरोप भी लगाए।

मंगलवार को ड्राइवर और कंडक्टरों ने मेरठ में सिटी बस का चक्का जाम कर दिया गया, जिसके चलते यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बसों के कंडक्टर और ड्राइवर इस बात से नाराज है कि जनवरी-फरवरी माह को बसों का समय पूरा होने वाला है और उन्हें विभाग से बाहर कर दिया जाएगा। लेकिन, समय पूरा होने के बाद भी विभाग ने नई बसों का इंतजाम नहीं किया है। सिटी बसों के कंडक्टर और ड्राइवर बसों को बढ़ाकर शोहराब गेट बस अड्डे पर धरने पर बैठ गए इसके बाद उन्हें अधिकारियों ने समझाया। लेकिन, उसके बाद भी ड्राइवर और कंडक्टर का आरोप था कि विभाग उनकी नौकरियों को समाप्त कर उन्हें बेरोजगार बनाने की तैयारी कर रहा है।

वही रोडवेज बस अधीक्षक आसिफ अली का कहना है कि ड्राइवर और कंडक्टर को कुछ मिस्टेक हुई है विभाग की कुछ बस समय होने के चलते बंद कर दी जाएगी। लेकिन, जल्द ही उसके स्थान पर नई बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कंडक्टर व ड्राइवर की नौकरी पर किसी प्रकार का खतरा नहीं है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts