HomeEducation Newsएमआईटी के छात्रों ने बनाया महिला सुरक्षा एप

एमआईटी के छात्रों ने बनाया महिला सुरक्षा एप

-

– भारत शिक्षा एक्सपो में प्रदर्शन किया गया


शारदा रिपोर्टर मेरठ। घर से बाहर पढ़ाई और रोजगार के लिये निकलने वाली छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिये मेरठ इंस्टीटयूट आफ इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों ने तकनीकी चमत्कारी सुरक्षा एप बनाया है। इस एप का बटल दबाते ही तत्काल ममद मिलेगी।

इंडिया एक्सपो दिल्ली में भारत शिक्षा एक्सपो ने भी भाग लिया। इसमें एमआईईटी की रिया बसंल के नेतृत्व में युवराज शर्मा, सृष्टि गोयल और अक्षय जैन ने महिला सुरक्षा एप बनाया है। रिया बसंल गढ़ रोड स्थित व्यापारी रजत बंसल की बेटी है। इस एप में महिला अपने पांच पर्सनल लोगों के नंबर फीड कर सकती है।

इस एप के जरिये मुसीबत में आने पर महिला बटन दबाते ही लोगों से संपर्क कर लेगी। इस एप में मैसेज, आडियो और वीडियो भेजने की व्यवस्था होगी। इसमें इमरजेंसी नंबर लगाए गए हैं। इससे दस मिनट तक लगातार मैसेज जाते रहेंगे। अगर इसके बाद मोबाइल बंद हो जाता है तो आखिरी कॉल की मदद से पुलिस पता लगा सकती है। इस एप में पुलिस इमरजेंसी नंबर भी डाले गए हैं। इसके अलावा एसओएस अलर्ट सुविधा दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts