HomeEducation Newsरुद्रा कॉलेज में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

रुद्रा कॉलेज में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

-

  • आयोजन का उद्देश्य समाज सेवा को बढ़ावा देना था

शारदा रिपोर्टर मेरठ। रुद्रा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स, मेरठ के संस्थान रुद्रा कॉलेज आॅफ फामेर्सी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और संकाय सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना था।

भारतीय चौरिटेबल ब्लड बैंक से आए चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने इच्छुक रक्तदाताओं की सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच की और स्वस्थ पाए जाने पर रक्त लिया। जिनके हीमोग्लोबिन का स्तर कम था, उन्हें रक्तदान करने से मना कर दिया गया, जिससे केवल स्वस्थ और योग्य व्यक्तियों का ही रक्त लिया गया।

प्रधानाचार्य डाक्टर अमित चौधरी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान करने से रक्तदाताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होता है तथा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है।

इस शिविर में रुद्रा कॉलेज आॅफ फामेर्सी, रुद्रा इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी, रुद्रा कॉलेज आॅफ लॉ, गौरीनाथ कॉलेज आॅफ एजुकेशन आदि के छात्रों एवं संकाय सदस्यों ने समाज सेवा में अपना योगदान दिया। शिविर में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts