Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को गिनवाई शहरवासियों की समस्या, पूछा-कब होगा...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को गिनवाई शहरवासियों की समस्या, पूछा-कब होगा समाधान

-

मेरठ- भाजपा नेता अंकित चौधरी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर आयुक्त सौरव गंगवार से मिले। इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त सौरभ गंगवार से शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने, जगह जगह लगे कूड़े और गंदगी के ढ़ेर को साफ करवाने और शहर के पार्कों में बने शौचालय के रख रखाव को को बेहतर करवाने की मांग की। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं की बात सुनने के बाद नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने इन सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण की बात कही।

नगर आयुक्त सौरभ गंगवार से मिलने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक शिकायत पत्र सौंपते हुए बताया कि, शहर का एक बड़ा पार्क जो सूरजकुंड पर स्थित है। जिसमें रोजाना सैकड़ो लोग घूमने आते हैं। लेकिन अगर लोगों की सुविधा की बात करें तो पार्क का रख-रखाव करने वाले नगर निगम की यहां कोई व्यवस्था नहीं है। वह पार्क गंदगी और कूड़े का अंबार लगा हुआ है। जबकि, शौचालय भी बदहाल स्थिति में पड़े हुए हैं और ना ही पार्क की पिछले काफी समय से सफाई हुई है। जिसके चलते यहां आने वाले लोगों के लिए डेंगू और चिकनगुनिया का खतरा बना हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि, शहरभर में अवैध होर्डिंग्स जो मौत का साया बनकर सड़कों पर झूल रहे हैं इन अवैध होर्डिंग्स पर नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

अगर इन अवैध होर्डिंग्स से कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने यह भी बताया कि, अवैध पार्किंगों ने सड़कों पर कब्जा कर लिया है और नगर निगम की जगह को भी घेर ली है। इसके अलावा शहर भर में खुले में कूड़े को जलाया जा रहा है। जो लोगों की सेहत खराब कर रहा है। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं की बात सुनने के बाद नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने जल्द ही सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सौरभ पंडित, नित्यम राजपूत, अमन पंडित, अभिषेक जैन, दिनेश मनोठिया, सौरव अत्रि, अभिलाष, वीशु गहलोत, रिंकू वर्मा, साहिल, अभिषेक गुर्जर, मोनू, चिराग, हर्ष पंडित, सोनू, अंकुर बढ़ाना आदि रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts