HomeAccident NewsMEERUT ACCIDENT: भाई व नौकर संग जा रहे मूक बधिर युवक की...

MEERUT ACCIDENT: भाई व नौकर संग जा रहे मूक बधिर युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

मेरठ के बहसूमा में भाई और नौकर के साथ जा रहे एक मूक बधिर किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। खेत से गांव लौटने पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जहां 15 वर्षीय आर्यन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

-

मेरठ– मेरठ के बहसूमा में भाई और नौकर के साथ जा रहे एक मूक बधिर किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

खेत से गांव लौटने पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों (आर्यन, आवि और नौकर सोनू) गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें सीएचसी भर्ती कराया गया था। जहां आर्यन (15) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मवाना सीएचसी भिजवा दिया। जहां चिकित्सकों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया। अवि और सोनू को मेरठ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गयी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts