HomeCRIME NEWSSAHARANPUR NEWS: मातम में बदली दिवाली की खुशियां, घर से मंदिर दिये...

SAHARANPUR NEWS: मातम में बदली दिवाली की खुशियां, घर से मंदिर दिये जलाने गए बच्चों की मौत, ग्रामीणों ने जतायी हत्या की आशंका

सहारनपुर में दिवाली की बीती रात 2 बच्चों के मर्डर से सनसनी फैल गयी है। ग्रामीणों का आरोप है कि तंत्र-मंत्र के चलते मंदिर जाते समय बच्चों की हत्या की गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

-

सहारनपुर–  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 2 बच्चों की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी। गैस ऐजेंसी के कर्मचारी के 2 बच्चों की हत्या दिवाली की रात कर दी गई। बताया जा रहा है कि तंत्र-मंत्र के चलते दोनों की हत्या की गई है।

देवबंद थाना क्षेत्र के भायला गांव में देर रात गैस एजेंसी के कर्मचारी के 2 बच्चों की हत्या कर दी गई। हत्या उस वक्त की गयी, जब दोनों मंदिर में दिए जलाने के लिए गए थे। दोनों के शव गांव के ही पास पड़े मिले। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने देवबंद-बड़गांव मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण तंत्र मंत्र के चलते बच्चों की हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। जबकि पुलिस इसे सड़क हादसे मानकर चल रही है।

बता दें कि डबल मर्डर की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts