HomeCRIME NEWSजमीन को लेकर बेटा बना पिता की जान का दुश्मन, छुरी लेकर...

जमीन को लेकर बेटा बना पिता की जान का दुश्मन, छुरी लेकर मारने को दौड़ा, पड़ोसियों ने बचाया

-

मेरठ- लिसाड़ी गेट के तारापुरी से एक रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां एक बेटा जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए अपने ही पिता का दुश्मन बन गया, मकान में हिस्सा न देने पर बेटा बाप के पीछे छुरी लेकर भागने लगा आसपास लोगों ने किसी तरह बुजुर्ग को बचाया बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर बेटी से जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

तारापुरी का रहने वाला बुजुर्ग रियाजुद्दीन मंगलवार देर रात शिकायती पत्र लेकर थाने पहुंचा उसने बताया कि चाय का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बुजुर्ग ने बताया कि उसका बेटा चांद मकान में हिस्सा मांग रहा है।

बुजुर्ग ने मकान में बेटे को हिस्सा देने से इनकार कर दिया जिसके चलते बेटा अपने ही बुजुर्ग पिता के पीछे छुरी लेकर भागने लगा। किसी तरह स्थानीय लोगों ने आरोपी से छुरी छीन कर बुजुर्ग की जान बचाई। जिसके बाद बुजुर्ग ने लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर अपने ही बेटे से अपनी जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने बुजुर्ग से तहरीर ले ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts