HomeDelhi Newsदिल्ली के शाहदरा में घर में लगी भीषण आग, मां-बेटे की जलकर...

दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी भीषण आग, मां-बेटे की जलकर मौत, चार झुलसे

-

  • दिल्ली के शाहदरा में घर में आग लगने से दो लोगों की मौत,

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा इलाके में शुक्रवार तड़के एक घर में भीषण आग लगने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लग जाने के संबंध में तड़के पांच बजकर 25 मिनट पर सूचना मिली जिसके बाद छह दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।

शाहदरा जिले के डीसीपी के मुताबिक भोलानाथ नगर में एक घर में आग लगने से दो व्यक्ति की मौत हो गई और 4 घायल हुए हैं। सभी घायल और मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं।

 

 

शाहदरा इलाके में एक घर में लगी भीषण आग

दिल्ली के शाहदरा जिले के भोलानाथ नगर इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 5.50 बजे आग लगने की सूचना मिली। पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने के बाद दमकल कर्मियों को पता चला कि वहां इमारत की तीसरी मंजिल के फ्लैट में आग लगी हुई है। घटना के समय घर में परिवार के 6 सदस्य मौजूद थे। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई। आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है।

शाहदरा जिले के डीसीपी के मुताबिक, भोलानाथ नगर में एक घर में आग लगने से दो की मौत हो गई और 4 घायल हुए हैं। सभी घायल और मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक की मौत दम घुटने से हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts