HomeAccident Newsगुजरात में बस पलटी, 4 की मौत, 25 घायल

गुजरात में बस पलटी, 4 की मौत, 25 घायल

-

बनासकांठा। बनासकांठा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां दांता के करीब त्रिशूलिया घाट, अंबाजी के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

हादसे का शिकार हुए लोग नवरात्र के मौके पर यहां के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान श्रद्धालुओं से भरी बस त्रिशूलिया घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस खाई में गिरने से बाल-बाल बची नहीं तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को दांता के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई है उन्हें सिविल से पालनपुर अस्पताल में रेफर किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts