हरियाणा – कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुद्धवार को हरियाणा के जुलाना में विधानसभा प्रत्याशी विनेश फोगाट के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंची। सभा में हजारों की तादात में लोगों का जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
कांग्रेस ने भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना विधानसभा से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है। उसी के समर्थन में आज प्रियंका गांधी जुलाना विधानसभा में पहुंची और विनेश को जिताने के लिए जनता से वोट की अपील की। इस दौरान कांग्रेस के आलाकमान भी मंच पर मौजूद रहे।
देश के सारे उधोग अपने “दो दोस्तों” को दे दिए
रोजगार की बात को लेकर प्रियंका ने कहा कि ” ये रोजगार दे ही नहीं सकते इनकी नीतियां ही रोजगार देने के खिलाफ हैं। सभी चीज अडानी, अंबानी व अन्य बड़े बड़े उधोगपतियों को दे दी है, तो रोजगार कहां से मिलेगा? मोदी जब जब भ्रष्टाचार की बात करते हैं तो मुझे हंसी आती है। इससे बड़ा भ्रष्टाचार क्या है जो देश के सारे उधोग अपने दो दोस्तों को दे दिए। सरकार ऐसा कानून लाने जा रही थी जिससे देश का किसान पिस जाएगा”
भाजपा ने किए ये तमाम घोटाले- प्रियंका गांधी
भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि ये भ्रष्टाचार की बात करते हैं जबकि यह खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यमुना खंडन घोटाले, शराब घोटाला, अमृत योजना, सफाई घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला, धान खरीद घोटाला, मैट्रो रूट घोटाला, रोडवेज स्कीम घोटाला सहित बीजेपी ने तमाम घोटाले किये हैं। बच्चा मेहनत करता है लेकिन परीक्षा लीक हो जाती है।
सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “10 सालों से किसानों, नौजवानों, महिलाओं और पहलवानों के साथ अन्याय हो रहा है। भाजपा ने 10 सालों से काम कर रही है लेकिन आपके लिए कोई काम नहीं किया, जब जब जरूरत पड़ी है पीछे हटे हैं। बीजेपी को बस अपना स्वार्थ देखकर खुद को आगे बढ़ाना होता है बस यही इनको सूझता है।”
- Advertisement -