HomeCRIME NEWSअतिक्रमण के आरोप में योगी ने अपने ही मंत्री पर बैठा दी...

अतिक्रमण के आरोप में योगी ने अपने ही मंत्री पर बैठा दी जांच

विनायक कॉलोनी पर अतिक्रमण मामले में इंटेेेलीजेंस की रिपोर्ट पर ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं।

-

मेरठ- ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर पर लगे अतिक्रमण के आरोप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं। मंत्री सोमेन्द्र तोमर पर कॉलोनी के लोगों ने जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया था। इसको लेकर प्रसारित वीडियो पर संज्ञान लेते हुए शासन की ओर से जिलाधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश आया है।

बीते दिनों मोदीपुरम के विनायक कॉलोनी के लोगों ने मंत्री के खिलाफ कंमिश्नरी ऑफिस में जोरदार प्रदर्शन  किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कॉलोनी में रहने वाले पूर्व सैनिकों के भूखंडों पर कब्जा कर लिया है। वहां बनी तोरकोल की सड़क को भी नष्ट कर गेट लगवा दिया है। इसको लेकर महिलाएं डीजल से भरी बोतल लेकर आत्मदाह करने के लिए कलेक्ट्रेट भी पहुंची थी।

इंटेलीजेंस की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने दिया आदेश

कॉलोनीवासी कई बार मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। बीते दिनों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मंत्री से बचाओ के नारे लगाये थे। इसी पर इंटेलीजेंस की टीम ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी, जिसके बाद इंटेलीजेंस की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को मामले पर जांच के आदेश दिए हैं।

जिसको दिक्कत है वो कोर्ट चला जाए

मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा है हमने कोई अतिक्रमण नहीं किया है। इस मामले में पूर्व में ही तहसील और प्रशासन की जांच में स्पष्ट हो चुका है। यदि किसी को अभी भी आपत्ति है तो कोर्ट जा सकता हैं, तो वह कोर्ट जा सकता है। जांच किसी भी स्तर से हो तथ्य वही रहेंगे। हम प्रत्येक जांच में सहयोग करेंगे।

मामले पर जांच के आदेश करने के लिए शासन की रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी ने कहा है कि प्रकरण में पहले भी जांच कराई जा चुकी है मुख्यमंत्री कार्यालय के पत्र में उल्लेखित प्रसारित वीडियो के संबंध में भी जांच करायी जायेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts