HomeEducation Newsहिमांशु अग्रवाल शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित

हिमांशु अग्रवाल शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। आज अखिल भारतीय वैश्य एकता महासभा ट्रस्ट पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारी द्वारा गार्गी गर्ल्स स्कूल के हेड आॅफ डिपार्टमेंट रसायन विज्ञानं एवं नीट व आई आई टी के जानेमने शिक्षक हिमांशु अग्रवाल को उनके निवास पर जाकर शिक्षक गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया।

इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता,राष्ट्रीय महामंत्री नवीन चंद्र अग्रवाल संरक्षक संजीव कुमार गुप्ता,राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख मयंक अग्रवाल, संरक्षक राहुल अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल,संस्था की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजिका रोली गोयल, राष्ट्रीय उप महामंत्री सुष्मिता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा की शिक्षक बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव रखते हैं। महामंत्री अमित कुमार गुप्ता ने कहा की आज हम शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान करके स्वयं को सम्मानित होने का अनुभव कर रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts