Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशपीलीभीत में पलटी प्राइवेट बस, मची चीख पुकार, करीब 50 यात्री घायल

पीलीभीत में पलटी प्राइवेट बस, मची चीख पुकार, करीब 50 यात्री घायल

-

– आठ की हालत गंभीर, सभी बहराइच से जा रहे थे जालंधर।


पीलीभीत। यात्रियों को बहराइच से जालंधर ले जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर पीलीभीत के सितारगंज नेशनल हाईवे पर पलट गई। हादसे में 50 यात्रियों को चोटे आईं हैं। आठ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बहराइच जिले के रहने वाले 70 लोग एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस से जालंधर जाने के लिए निकले थे। गुरुवार की सुबह जैसे ही बस पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बडेपुरा के पास पहुंची तभी ड्राइवर को झपकी आ गई। इससे वह बस पर अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी खाई में पलट गई।

घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। बस पलटने के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

 

घायलों को बाहर निकलवा कर अस्पताल भिजवाया। 50 लोगों को घटना के दौरान चोटें आई हैं। घायलों में आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी गंभीर हालत में घायल लोगों को जिला अस्पताल भेजा है। अन्य सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया में जारी है।

थाना अध्यक्ष अमरिया ब्रजवीर सिंह ने बताया बस अनियंत्रित होकर पलटी है। घटना में 50 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। आठ लोगों की हालत गंभीर है, जिनको जिला अस्पताल भेजा गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts