Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: भाकियू पथिक ने एसएसपी ऑफिस पर दिया धरना

मेरठ: भाकियू पथिक ने एसएसपी ऑफिस पर दिया धरना

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन पथिक के कार्यकर्ता सैकड़ो की तादाद में एसएसपी ऑफिस पहुंचे और ऑफिस का घाव करते हुए प्रदर्शन करने के दौरान एसएसपी ऑफिस परिसर में धरने पर बैठ गए।

भारतीय किसान यूनियन पथिक संगठन के कार्यकर्ता सैकड़ो की तादाद में सोमवार को एसएसपी आॅफिस पहुंच गए, किसान संगठन के लोगों का आरोप था कि करीब एक महीने पहले भावनपुर क्षेत्र में ढाई साल की मासूम अपने मामा की शादी में गई थी। रात में मासूम लापता हो गई थी। अगले दिन सुबह मासूम का शव निकट के शमशान में मिला था।

संगठन के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जानवरों से बच्ची के शव को नोचना बता कर मामले से पल्ला झाड़ लिया। जबकि उसकी हत्या की गई है। किसानों ने मासूम के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरना दे दिया। एसएसपी ने किसानों को मामले की जांच कर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है। जिसके बाद किसान संगठन कार्यकर्ता वापस लौट गए।

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/all-limits-of-cruelty-crossed-girls-clothes-and-blade-recovered-case-of-murder-of-two-and-a-half-year-old-innocent-child/

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts