Homeउत्तर प्रदेशMeerutसिपाही द्वारा अभद्रता करने पर की कार्रवाई की मांग

सिपाही द्वारा अभद्रता करने पर की कार्रवाई की मांग

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। युवा राष्ट्रीय लोकदल के दर्जनों सदस्य मंगलवार को एक सिपाही द्वारा मदरसे के सामने गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई।

कलेक्ट्रेट पहुंचे रालोद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए बताया है कि कावड यात्रा के दौरान कुछ कांवड़ियों के साथ एक सिपाही ने मदरसे के सामने खड़े होकर गाली गलौज की। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुई है।

उन्होंने बताया कि, नितिन त्यागी नामक सिपाही की पोस्टिंग मुरादाबाद में है। जिसने कावड़ यात्रा के दौरान माहौल खराब करने का पूरी तरह प्रयास किया। ज्ञापन सौंप रहे युवा राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यों ने बताया कि हिंदुस्तान सभी का है और हिंदुस्तान में हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई सभी लोग एक दूसरे का साथ देते हुए हर खुशी में मिलजुल कर हर त्यौहार मनाते हैं। लेकिन इस तरह माहौल बिगाड़ना गलत है और ऐसे कार्य करने वाले सिपाही पर कार्यवाही होनी चाहिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts