Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: परतापुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के...

Meerut News: परतापुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ मनचलाने की छेड़छाड़, पूर्व प्रधानाचार्य ने बुलाई पुलिस

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र गांव भूड़भराल स्थित जनता इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ एक गांव के रहने वाले मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया और पूर्व प्रधानाचार्य ने पुलिस को मामले की जानकारी देकर स्कूल में बुला लिया और मनचले पर सख्त कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने आरोपी मनचले के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।

मामला परतापुर क्षेत्र स्थित गांव भूड़भराल स्थित जनता इंटर कॉलेज से जुड़ा है। कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य और माध्यमिक शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने बताया कि उनके स्कूल में 810 गांव से छात्राएं पढ़ाई करने के लिए कॉलेज पहुंचती है। शुक्रवार को एक गांव के रहने वाले मनचले ने 12वीं क्लास की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी थी, छात्र द्वारा जानकारी मिलने पर पूर्व प्रधानाचार्य ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस कॉलेज में पहुंच गई और आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र लेकर मुकदमा कायम करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य और माध्यमिक शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने बताया कि आरोपी मनचला काफी समय से जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। हद तो तब हो गई जब शुक्रवार को एक 12वीं क्लास की छात्रा अपने घर से पैदल स्कूल आ रही थी। आरोपी मनचले ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी, छात्रा ने मामले की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। छात्रा के परिवार वालों द्वारा जानकारी मिलने पर आरोपी के बारे में जानकारी बताने के बाद पुलिस से शिकायत की गई है।

उन्होंने कहा कि अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी की सरकार में अगर छात्राएं सुरक्षित नहीं है, तो फिर कब सुरक्षित रहेगी। गजेंद्र वर्मा का कहना है कि मनचले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कराई जाएगी।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts