HomeCRIME NEWSचोरी की घटना का नहीं कर रही पुलिस खुलासा, पीड़िता पहुंची एसएसपी...

चोरी की घटना का नहीं कर रही पुलिस खुलासा, पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस, मांगा न्याय

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के अप्पू एंकेल्व में महिला को बंधक बनाकर चोरों ने लाखों रुपए की नकदी और ज्वेलरी चोरी कर ली थी। पीड़िता ने बंधन मुक्त होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है इसी के चलते पीड़ित महिला गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।

अप्पू एनक्लेव की रहने वाली मीनू ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर बताया कि 24 जून को चोरों ने उसे बाथरूम में बंद कर मुँह से कपड़ा बांधकर बंधक बना लिया था। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके घर में रखी लाखों की नगदी और सोने चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ले गए थे।

 

महिला ने बताया कि घटना के बाद चोर बाइक से जाते हुए सीसीटीवी कैमरो में केद हो गए थे। पीड़िता ने बताया कि उसने बंधन मुक्त होकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने की बात कही थी लेकिन घटना को इतना समय बीतने के बाद भी पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार नहीं किया है। जिसको लेकर वह पुलिस थाने चौंकीं के चक्कर काटकर थक चुकी है।

पीड़िता ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने पीड़िता को जल्द न्याय का भरोसा दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts