Homeउत्तर प्रदेशMeerutजानलेवा हमला करने के खिलाफ कैंट विधायक से मिले

जानलेवा हमला करने के खिलाफ कैंट विधायक से मिले

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। केशव छाबड़ा को जान से मारने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर पंजाबी समाज ने कैंट विधायक अमित अग्रवाल से मुलाकात की।

पीड़ित केशव छाबड़ा के पिता विनय छाबड़ा निवासी शर्मा नगर ने मातृशक्ति पंजाबी नेता नवीन अरोड़ा पूर्व सदस्य जिला पंचायत विक्की तनेजा, कृष्ण लाल कक्कड़ पंजाबी समाज सेवा समिति के संरक्षक केवल कृष्ण गगनेजा, पंजाबी समाज सेवा समिति मेरठ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अरोड़ा, महामंत्री अमित कक्कड़ ,कोषाध्यक्ष रवि छाबड़ा और पंजाबी पार्षदों के साथ कैंट विधायक अमित अग्रवाल और मेयर हरिकांत अहलूवालिया से मुलाकात की और हमला करने वाले युगम एवं आदित्य सिंह व अन्य के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

 

 

साथ ही पंजाबी समाज ने कहा अगर उचित कार्यवाही नहीं होती है तब समाज बड़े आंदोलन की तैयारी करते हुए धरना व जुलूस प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।

पुलिस द्वारा संगीन जुर्म होने के बावजूद हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद पंजाबी समाज में गुस्सा उत्पन्न हुआ। जिसके चलते सैकड़ो महिलाओं के साथ पंजाबी समाज ने बीजेपी के नेताओं को अपनी बात रखते हुए चेतावनी भी दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts