Homeउत्तर प्रदेशMeerutहापुड़-बुलंदशहर हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, ट्रक जलकर हुआ...

हापुड़-बुलंदशहर हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, ट्रक जलकर हुआ राख

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित हापुड़ बुलंदशहर हाईवे पर शनिवार देर रात गत्ते से भरे चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई, ट्रक में आग की लपटों को देखकर ट्रक के चालक और परिचालक ने चलते ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई और मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर एक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक ट्रक और उसमें मौजूद गत्ता जलकर राख हो चुका था।

घटना शनिवार देर रात करीब 2 बजे की है बुलंदशहर की ओर से मेरठ की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक में अचानक आग लग गई, ट्रक से ऊंची ऊंची लपटें निकलने लगी जिन्हें देखकर ट्रक का चालक और परिचालक चलते ट्रक से कूद गए इस दौरान चालक मामूली रूप से घायल भी हो गया। ट्रक के चालक ने मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी सूचना पाकर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक ट्रक जलकर राख हो चुका था। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग के कारणों की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts