Homeउत्तर प्रदेशMeerutलाइनमैनों पर लगाया अवैध उगाही करने का आरोप

लाइनमैनों पर लगाया अवैध उगाही करने का आरोप

-

  • किसानों ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की समीक्षा बैठक में अफसरों को सुनाई आपबीती।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मंगलवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ऊर्जा भवन मेरठ में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें पश्चिमांचल के नौ जिलों के किसानों ने अधिकारियों को अपनी समस्याएं गिनवाई।

किसानों ने कहा कि सिंचाई के लिए किसानो की बिजली काटी जा रही है। जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय हर महीने नहीं होती जो किसान हर महीने अपने खेतों पर लगे बिजली के मीटर का बिल जमा करवा सके। उन्होंने विधुत विभाग के अधिकारियों से बिजली का बिल किस्तों में जमा कराने की मांग की।

 

 

बैठक में किसानों ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि लाइनमैन और कर्मचारी उपभोक्ताओं और उनके परिजनों से अभद्रता करते हैं। लाइनमैनों का रवैया किसानों के प्रति बहुत खराब है और वे अवैध उगाही के चक्कर में रहते हैं। जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए। किसानों ने आबादी में 11 हजार हाईटेंशन लाईन, रास्तों के बीच में लगे खंभे भी हटाने की मांग की।

किसानों और अधिकारियों के बीच हुई शांतिपूर्ण बातचीत में अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बहुत जल्द सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts