Homeउत्तर प्रदेशMeerutविनय प्रधान अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

विनय प्रधान अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। रालोद नेता और गुर्जर समाज के नेता विनय प्रधान को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। महासभा के दिल्ली स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ यशवीर सिंह (पूर्व चेयरमैन, खादी ग्रामोद्योग), कार्यकरी अध्यक्ष हरीश चन्दर भाटी (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश) की संस्तुति से सभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ जिलेराम ने विनय प्रधान को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्ति किया।

विनय प्रधान मेरठ के प्रतिष्ठित धनपूरा के गुर्जर परिवार से आते हैं और काफी समय से सामाजिक कार्य और राजनीति में सक्रिय हैं। दिल्ली करोड़ीमल कॉलेज मेंं अध्यक्ष रहने के साथ ही कांग्रेस के मेरठ जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके दादा प्रभु दयाल और रामदयाल पूर्व में कई बार किठौर और खरखौदा से विधायक रह चुके हैं।

विनय प्रधान ने बताया की महासभा एक जुलाई को दिल्ली कानस्ट्यूशन क्लब मेंं एक समान समरोह का आयोजन कर रही हैं। जिसमें समाज के वर्तमान लोकसभा में जीते सात संसद सदस्य चंदन चौहान, रामबीर बिछुड़ी, कंवर सिंह तंवर, कृष्णपाल गुर्जर, रक्षा खडसे गुर्जर, इकरा हसन, अल्ताफ अहमद और तीन राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना, बंसी लाल गुर्जर और सुरेंद्र नगर को सम्मानित किया जायेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts