Homeउत्तर प्रदेशMeerutआईटीआई समर क्रिकेट लीग में एसएम स्पोर्ट्स की शानदार जीत

आईटीआई समर क्रिकेट लीग में एसएम स्पोर्ट्स की शानदार जीत

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। आईटीआई साकेत के मैदान पर आईटीआई समर क्रिकेट लीग में ईएम स्पोर्ट्स और एसएम स्पोर्ट्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें एसएम स्पोर्ट्स ने खिताबी मुकाबला जीत लिया।

ईएम स्पोर्ट्स के कप्तान ने टॉस जीता और पहले क्षेत्रक्षरण करने का फैसला लिया। एसएम स्पोर्ट्स इलेविन की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 227 रन बनाए। टीम की ओर से एैनूल ने 85 रन, अक्षय जैन ने 40 रन, ऋतुराज ने 35 रन और सुहैल ने 32 रन का योगदान दिया। ईएम स्पोर्ट्स की टीम की ओर से कार्तिंक ने 3 विकेट, कुश और अनिरूद्ध ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में ईएम स्पोर्ट्स की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट पर 217 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। टीम के कप्तान आयान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 109 रन का योगदान दिया।

खुशी ने 30 रन, अदनान ने 32 रन और गर्वित ने 22 रन बनाए। मोहन, हिमांशु, ऋतुराज और प्रियांशु ने दो-दो विकेट ली। मैच में शतक बनाने वाले खिलाड़ी अयान को ईएम स्पोर्ट्स के एमडी विनीत सरीन और कोच अतहर अली ने सम्मानित किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts