Homeउत्तर प्रदेशMeerutखरखौदा: कार व ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में एक की मौत, मची-चीख...

खरखौदा: कार व ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में एक की मौत, मची-चीख पुकार

-


खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर नालपुर कट के पास बृहस्पतिवार देर रात फॉर्च्यूनर कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मोदीनगर के कृष्णा कॉलोनी निवासी संजय पुत्र डॉ. अंगन सिंह अपने कार चालक संजय पुत्र महेंद्र के साथ हापुड़ से मेरठ फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर नालपुर कट के पास पहुंचे। तभी सेतकुआं की तरफ से लालपुर के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर सात लोग जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली में अनाज लदा था। दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई। हादसे में मूलरूप से नेपाल निवासी प्रेम बहादुर (40) की मौत हो गई। प्रेम बहादुर बचपन से ही लालपुर गांव में मुकेश पुत्र तेजपाल के यहां रहता था।

वहीं ट्रैक्टर में सवार नीरज पुत्र सुभाष, मुकेश पुत्र तेजपाल, अश्विनी पुत्र मुकेश और नत्थी पुत्र मांगेराम गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर नत्थी चला रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और मृतक के शव को मोर्चरी भिजवाया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts