Homeउत्तर प्रदेशLucknowडिप्टी सीएम मौर्य के बयान पर शिवपाल यादव ने किया पलटवार

डिप्टी सीएम मौर्य के बयान पर शिवपाल यादव ने किया पलटवार

-


लखनऊ। बदायूं के उझानी और सहसवान में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सपा पर सियासी वार किए। इस पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पलटवार किया है। मीडिया से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य तो भाजपा के लिए अपशकुन हैं। ये जहां जहां जाते हैं, वहां वहां भाजपा हारती है। ये मैनपुरी गए थे, फिर घोसी गए। दोनों जगह सपा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। अब यहां आए हैं, देखना बदायूं लोकसभा क्षेत्र में भी जीत का अंतर बहुत बढ़ जाएगा।

केशव प्रसाद मौर्य के गुंडों वाले बयान पर शिवपाल सिंह यादव ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गुंडे और अपराधी अब सब सत्ता में बैठे हैं। सपा ने तो हमेशा निष्पक्ष होकर काम किया है। अगर कहीं कोई अराजकता हुई तो सपा सख्ती से निपटी है। ये लोग भ्रष्टाचार और आंतक फैला रहे हैं। सभी को ईडी और सीबीआई से डरा रहे हैं। ये तो रामराज्य की बात करते हैं लेकिन कहीं दिख रहा नहीं, जितना भ्रष्टाचार इनके शासन में है, इतना तो किसी के शासन में नहीं रहा।

डिप्टी सीएम ने यह कहा था

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सहसवान में सपा पर सियासी वार किए। कहा कि बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी घोषित हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाते हैं और चाचा भतीजे से कहते हैं, अब मेरा बेटा आदित्य यादव प्रत्याशी होगा। सपा में कोई पता नहीं है कि कौन उम्मीदवार होगा। यह हाल केवल बदायूं का नहीं पूरे प्रदेश का है। सपा सफा है। सपा मतलब समाप्तवादी पार्टी है।

केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा था कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब सपाइयों का नारा था खाली प्लॉट हमारा, खाली मकान हमारा, खाली जमीन हमारी। उन्होंने कहा कि एक्स पर ऐसे लोग अब ऐसी पोस्ट करते हैं कि जैसे यह लोग बड़े सुशासन वाले हैं, सबसे बड़ा कुशासन अगर किसी शासन में रहा तो वह अखिलेश यादव के शासन में रहा है।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts