Homeउत्तर प्रदेशMeerut51 किलो गांजे के साथ पांच तस्कर दबोचे

51 किलो गांजे के साथ पांच तस्कर दबोचे

-

– उड़ीसा से ला रहे थे खेप, शामली और हरियाणा में होनी थी सप्लाई


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। पुलिस ने 51 किलो गांजे के साथ पांच तस्करों को दबोचा है। बताया गया कि तस्कर उड़ीसा से गांजे की खेप ला रहे थे।

मेरठ में एसओजी और थाना पुलिस ने शुक्रवार रात 51 किलो गांजे के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार किए। आरोपियों के पास से 70 हजार रुपये की नगदी और एक कार बरामद की गई। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। ये तस्कर उड़ीसा से गांजे की खेप ला रहे थे। इन्हें शामली और हरियाणा के शहरों में सप्लाई की तैयारी की जा रही थी। जब्त गांजे की कीमत पांच लाख रुपये बताई गई है।

सीओ दौराला शुचिता सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कार में सवार पांच युवक दिल्ली से गांजे की खेप लेकर हरियाणा की ओर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी शुरू की। पुलिस ने लखवाया गांव के सामने आ रही एक सफेद रंग की कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर चालक ने कार दौड़ा ली। बाद में कार को कब्जे में ले लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को कार के अंदर से 51 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने कार सहित आरोपियों को लेकर थाने आ गई। आरोपियों में जन्नूर अहमद पुत्र बशीर अहमद, मोहम्मद अलीम पुत्र वकील अहमद, खुर्राम पुत्र खालिद निवासी कैराना जिला शामली, आसिफ पुत्र रफी निवासी छपार और रिजवान पुत्र नसीमुद्दीन निवासी सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर हैं। आरोपियों के पास से लगभग 70 हजार रुपये बरामद किए गए। सीओ ने बताया कि पुलिस गांजे की खेप खरीदने वालों की तलाश कर रही है।

छोटे पैकेटों में कर रखी थी पैकिंग

गांजा तस्करों ने बताया कि वह काफी समय से उड़ीसा से गांजा लाकर मेरठ व आसपास के जिलों में माल भेजते रहे हैं। वह छोटे पैकेटों में गांजे की पैकिंग करते थे। इसके चलते वे रेलवे पुलिस की नजर में नहीं आ सके। आरोपियों ने बताया कि वे शामली और हरियाणा में माल की सप्लाई करने वाले थे।

पहले भी करोड़ों का गांजा-चरस हो चुका जब्त

तीन साल पहले भी रोहटा फ्लाईओवर के पास पुलिस ने चरस की एक बड़ी खेप पकड़ी थी। पकड़े गए आरोपी नेपाल के थे। आरोपी उड़ीसा से ही चरस लेकर मेरठ पहुंचे थे। उड़ीसा से ही आसपास के राज्यों में चरस सप्लाई की जा रही है। जिले में अब तक चरस गांजा सहित कई करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त किया जा चुका है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts